मानसून ने पकड़ा जोर, उत्तर भारत में भारी बारिश, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

 मानसून ने पकड़ा जोर, उत्तर भारत में भारी बारिश, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

मानसून की दस्तक के साथ ही देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, असम और मेघालय में बहुत तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान और बिहार सहित उत्तर भारत के विभिन्‍न हिस्‍सों में तीन से चार दिनों तक बहुत तेज वर्षा होने की संभावना भी जताई है। इसी प्रकार की स्थिति गुजरात और देश के पश्चिमी हिस्सों में भी रहने के आसार हैं। इस बीच, आज सुबह राष्‍ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश हुई। शहर में दिन में तेज बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई महीने के दौरान पूरे देश में वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है। सोमवार को ही मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पूरे उत्तर भारत में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। दिल्ली में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.

error: Content is protected !!